ग्लोबललीक्स…डिस्कवरी पर आने वाले एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के होस्ट बेयर ग्रिल्स अब शो में नहीं खाएंगे जिंदा जानवर….कहा—अब ये खाएंगे
आपने डिस्कवरी पर आने वाला एडवेंचर शो मैन वर्सेज वाइल्ड तो देखा ही होगा. इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स को भी आप जानते ही होंगे. जी हां, ये वही हैं जो कि अपने शो के दौरान जिंदा जानवर, कीड़े मकौड़े खा लेते हैं. लेकिन अब इनको अपने इस काम पर अफसोस है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक शो में बेयर ग्रिल्स ने कहा है कि जिंदा जानवरों को खाने का बहुत अफसोस है अब वो शो में जानवरों को नहीं मारेंगे बल्कि इसके बदले जो जानवर पहले से मरे होंगे उन्हें हीखाएंगे. इन दिनों बेयर ग्रिल्स अपने शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ को लेकर चर्चा में हैं.
इसने बदली सोच
बेयर ग्रिल्स ने कहा कि उन्होंने शुरुआती दिनों में बहुत सारे सांप, बिच्छू, मेंबढक और अन्य जानवरों को मारकर खाया था. इसका अब बहुत अफसोस होता है. लेकिन अब मैं इससे बहुत दूर जा चुका हूं. उन्होंने कहा कि उन्हें शाकाहारी लोगों और उनके शो में आने वाले कई वीगन स्टार्स से काफी ज्यादा प्रेरणा मिली है. उन्होंने मासं खाने के प्रति उनकी सोच को बदला है. उनका कहना है कि मैं कई शाकाहारी स्टार्स को अपने साथ जंगलों में ले जा चुका हूं. वे शाकाहारी हैं इसका मैं सम्मान करता हूं.

पीएम मोदी से लेकर कई स्टार्स हो चुके हैं शामिल
बता दें कि बेयर ग्रिल्स के शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलीवुड स्टार्स विक्की कौशल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रजनीकांत जैसे स्टार्स शामिल हो चुके हैं.
