Friday , 24 April 2026
Home पॉलिटिक्स Pollution free Yamuna says BSP Mayor candidate Digambar Singh Dhakrey in Agra
पॉलिटिक्स

Pollution free Yamuna says BSP Mayor candidate Digambar Singh Dhakrey in Agra

143

आगरालीक्स …आगरा के नगर निगम चुनाव में जातिवाद को छोडकर मुददों पर बात हो रही है, बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकर  ने कहा कि ताज नगरी अपनी दुर्दशा पर आसू बहा रही है। न पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं और न ही आम जनता के लिए। शहर भर की गंदगी यमुना मैया में समा रही है। गड्ढों युक्त सड़कें, प्रदूषित पानी, जगह-जगह गंदगी, जिसके कारण फैलती बीमारियां, जाम के झाम की समस्याओं से हर दिन आम जनता जूझ रही है। शहर की जनता यदि बसपा पर भरोसा करेगी तो सबसे पहला काम यमुना मैया में गिरने वाले सभी नालों को बंद कराने का किया जाएगा।
यह कहना था बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे का। वहजनसम्पर्क के दौरान खेरिया मोड़ की जनता को सम्बोधित कर रहे थे, जहां फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यमुना बैराज जैसी जनता की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कोई काम नहीं सिर्फ वादे ही होते रहे। शहर की जनता पानी बुनियादी समस्यओं से जूझ रहे हैं। क्रिकेट स्टेडियम भी सिर्फ बातों और वादों तक ही सीमित रहा। इस मौके पर उन्होंने वार्ड 27 के बसपा प्रत्याशी सुभाष के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील कुमार चित्तौड़ (एमएलसी) व गुटियारी लाल दुबेश भी मौजूद थे।
इसके उपरान्त दिगम्बर सिंह धाकरे जामा मस्जिद रोड पहुंचे जहां मुस्लिम समाज का उन्हें भरपूर सहयोग मिला और उनका स्वागत किया गया। उन्होंने त्रिपुलिया बाजार, सुभाष बाजार, बिजली घर की जनता से बी मिले और उनकी समस्यों को सुना। समस्याओं से भी जूझ रही क्षेत्रीय जनता ने भी उन्हें बदलाव की इच्छा जताते हुए उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, कालीचरण सुमन, प्रताप सिंह बघेल (पूर्व विधायक कोआर्डिनेटर आगरा अलीगढ़ मंडल), जुल्फिकार अहमद भुट्टो, जामा मस्जिद के हाजीशकील अहमद, हाजी अब्दुल हमीद, हाजी असलम कुरैशी मौजूद थे। दीवानी में दिगम्बर सिंह धाकरे का स्वागत घर के सदस्य की तरह किया गया और उन्हें जीत की शुभकामनाओं के साथ सहयोग का आश्वान भी मिला। यहां करतार सिंह भारती दिनेश सिंह सिकरवार, राम प्रताप सिंह धाकरे आदि मौजूद थे। दिगम्बर सिंह धाकरे की धर्मपत्नी नीलू धाकरे ने उखर्रा, बाग मुजफ्फर खां व हिमाचल कालोनी में जनसम्पर्क किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: BJP will organize a ‘Jan Akrosh Padayatra’ alongside women against the opposition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से तीन दिन महिलाएं निकालेंगी जन आक्रोश पदयात्रा. महिला...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

error: Content is protected !!