प्रयागराजलीक्स..Pragraj News : . महाकुंभ में जनसैलाब उमड़ने और जाम लगने पर भीड़ नियंत्रण के लिए आगरा सहित अन्य जिलों से 51 अधिकारी प्रयागराज भेजे गए। एक और जिले में 14 तक स्कूल बंद। ( Pragraj Mahakumh News : 51 officers send for Crowd management & Jam, Schools closed in Ayodhaya#Pragraj )
महाकुंभ में माह के महीने में स्नान का विशेष महत्व है, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर स्नान होगा। इसके बाद महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को स्नान है। माघ महीने में स्नान करने के लिए पिछले शुक्रवार यानी छह फरवरी से प्रयागराज में भीड़ बढ़ने लगी, शनिवार के बाद रविवार को हालात बिगड़ गए। प्रयागराज के लिए आने वाले चारों तरफ के रास्तों पर पांच से 25 किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है।
51 अधिकारियों को भेजा गया प्रयागराज
महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण और जाम के हालात को देखते हुए 51 और अधिकारियों को प्रयागराज भेजा गया है, इन्हें सोमवार को प्रयागराज पहुंचने के आदेश दिए गए। इसमें आगरा के एसडीएम रतन, संजीव कुमार शाक्य, बाराबंकी के संयुक्त मजिस्ट्रेट राल्लापल्ली जगत साईं, अलीगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी, मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर, कमल किशोर देशभूषण, बागपत के एडीएम न्यायिक सुभाश सिंह, हाथरस के एडीएम न्यायिक शिव नारायण सहित अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। ये सभी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल को रिपोर्ट करेंगे, इन सभी की 17 फरवरी तक के लिए प्रयागराज में तैनाती की गई है।
14 फरवरी तक अयोध्या में 12 वीं तक के स्कूल बंद
प्रयागराज में जाम लगने के साथ ही वाराणसी और अयोध्या में भीड़ बढ़ गई है। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने प्री प्राइमरी से 12 तक के सभी स्कूलों को 11 से 14 फरवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।