आगरालीक्स…आगरा के शाइन स्टार स्कूल में हुआ विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन…
आगरा के शाइन स्टार स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मीनू कोहली (ब्रेनो ब्रेन फ्रेंचाइजी, शाहगंज) ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विज्ञान की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के मॉडल, पेंटिंग और अन्य कलात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।
मीनू कोहली ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है अपनी प्रतिभा दिखाने का। इसी के साथ, उन्होंने प्रधानाचार्या आयुषी पाराशर, प्रदर्शनी के इंचार्ज अध्यापक मोहित कुमार एवं स्कूल के सभी शिक्षकों को इस आयोजन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रदर्शनी के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।