आगरालीक्स(02nd August Agra News)…। शहर में पानी की समस्या, कूड़ा घोटाले और टूटी सड़कों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा। नगर निगम में नारेबाजी।
नगर निगम में प्रदर्शन
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि शहरवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं और अधिकारी चैन की बंशी बजा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा
प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि नगर निगम ने शहर को नरक बना रखा है। मानसून की बारिश में ही शहर की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी से नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। यही पानी अब सड़कों पर भर रहा है। उन्होंने कहा कि आधे शहर को अभी हाल ही में पांच दिन तक पीने का पानी तक नहीं मिला था। आगरा स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा किया जा रहा है।
कूड़ा घोटाले की जांच की मांग
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम में हुए 22 करोड़ के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। सेवला जाट में पानी की निकासी के लिए खड़ंजा बनाया जाए। शहर के कई वार्डों में पानी की समस्या को दूर किया जाए। अबुलउलाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया तक के नाले को पक्का किया जाए। उन्होंने कई समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नगर निगम अधिकारी को सौंपा।
15 दिन का दी चेतावनी
प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष ने अफसरों को चेतावनी दी कि 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करेंगे।
ये रहे मौजूद
धारा सिंह, सुरेशचंद सोनी, हाजी अबरार, थान सिंह यादव, राजेश धनगर, राजवीर पोद्दार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।