आगरालीक्स .(Agra News 2nd August).आगरा सहित यूपी में 16 अगस्त से खोले जाएंगे स्कूल और कोचिंग.
आगरा सहित यूपी में कोरोना मामले लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में बंद चल रहे स्कूल और कोचिंग को खोलने के लिए दिशा निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। यूपी में 16 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
यूपी में 16 अगस्त से स्कूल और कोचिंग खुल जाएंगे। स्कूल और कोचिंग में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही 50 फीसद क्षमता के साथ ही स्कूल खोले जाएंगे।
अभिभावकों की लिखित सहमति से ही स्कूलों में प्रवेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक में स्कूल 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया गया है। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा 2 30 बजे से बैठक करेंगे और स्कूल खोलने पर क्या सावधानी बरतनी हैं क्या गाइड लाइन होनी चाहिए, इस पर चर्चा करेंगे। 16 अगस्त से 50 फीसद क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे लेकिन अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।