आगरालीक्स……. सावन के अंतिम सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पर मेला लगा है, यहां सुबह से ही भीड उमड पडी, कावड चढाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। इसके साथ ही मनकामेश्वर, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली, कैलाश मंदिर, वनखंडी महादेव, नीलकंठ महादेव, पंचमुखी महादेव सहित सभी शिव मंदिरों बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।
फतेहपुर सीकरी रोड पर शाहगंज के समीप पृथ्वीनाथ शिवालय मेले का शुभारंभ विधायक योगेंद्र उपाध्याय, एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, लायंस क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने किया। मेले के शुभारंभ में महंत अजय राजौरिया ने पूजन कराया।
Leave a comment