Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Pray for Shiva: Stuck in 130 feet deep borewell from 9 hours in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Pray for Shiva: Stuck in 130 feet deep borewell from 9 hours in Agra#agranews

401

आगरालीक्स…(14 June 2021 Agra News) शिवा के लिए प्रार्थना कीजिए..9 घंटे से बोरवेल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है एक 4 साल का बच्चा

सुबह साढ़े सात बजे से बोरवेल में फंसा हुआ है शिवा
आगरा में एक 4 साल का बच्चा जिंदगी के लिए इस समय जूझ रहा है. पिछले 9 घंटे से वह बोरवेल के अंदर फंसा हुआ है. बाहर परिजन, ग्रामीण सहित पूरे आगरावासी इस समय बच्चे की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. आगरा से 35 किलोमीटर दूर फतेहाबाद के निबोहरा में छोटे लाल का 4 साल का बेटा शिवा सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। वह सुबह 7:30 बजे घर के बाहर बोरवेल में गिर गया. उसके बोरवेल में गिरने की जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए और बचाव कार्य में जुट गए. लेकिन बोरवेल के गडढे का आकार कम होने से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका. फिलहाल बच्चे को बोरवेल से सु​रक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी हैं. सेना और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया, कैमरे को बोरवेल में डाला गया, बोरवेल में शिवा दिखाई दे रहा है, वह नीचे बैठा हुआ है। उसके पास तक आक्सीजन पाइप के माध्यम से पहुंचाई गई है। जिससे आक्सीजन की कमी न हो।

इस तरह चल रहा रेस्क्यू आपरेशन
शिवा को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर करीब 100 फीट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसके पैरलल एक सुरंग बनाई जाएगी। जिससे बच्चे को रेस्क्यू किया जा सकता है। सेना की टीम दो जेसीबी की सहायता से एक पैरलल गड्ढा खोद रही है। सेना द्वारा घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

पढ़िए पूरा घटनाक्रम
सुबह 7:30 बजे: शिवा खेलते—खेलते बोरवेल में जा गिरा
सुबह 8:30 बजे: ग्रामीणों की सूचना पर एसओ निबोहरा और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
सुबह 8:35 बजे: पुलिस और ग्रामीणों ने बोरवेल मे रस्सी मे बांधकर टार्च डाली गई.
सुबह 8:40 बजे: गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंंच गई.
सुबह 8:45 बजे: बोरवेल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई, इससे बचाव कार्य में जुटे लोगों में हिम्मत बंधी.
सुबह 9:30 बजे: बोरवेल में आक्सीजन का पाइप डाला गया.
सुबह 10:00 बजे: पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित एसपीआरए मौके पर पहुंचे.

सुबह 10:45 बजे: रस्सी में बांधकर वीडियो चालू कर बोरवेल मे डाला गया, जिसमें बच्चा मिट्टी को हटाते हुए दिखाई दिया. इससे बचाव कार्य में जुटे लोगों में और हिम्मत बंध गई.
सुबह 11:30 बजे: सूचना पर 50 पैरा बिग्रेड मिलिट्री की टीम मौके पर पहुंच गई
सुबह 11:40 बजे: एनडीआरएफ की टीम भी गांव पहुंची
दोपहर 12:22 बजे: बचाव कार्य के लिए खुदाई का कार्य प्रारंभ हुआ
दोपहर 1:20 बजे: बोरवेल में पाइप के द्वारा बच्चे को पानी दिया गया
दोपहर 1:30 बजे: बच्चे को परिजनों को दिखाया गया, बच्चे का मूवमेंट तथा वार्ता भी कराई गई.

दोपहर दो बजे एसएसपी की बाइट

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!