आगरालीक्स… आगरा रीजन का एक और लाल शहीद हो गया है, उन्होंने चॉपर से उडान भरी थी, चॉपर के क्रैश होने से एयरमैन टेक्निकल पंकज शहीद हो गए, वे फरवरी में छुटटी से डयूटी पर लौटे थे।
मथुरा के बालाजीपुरम में रहने वाले रिटायर सूबेदार मेजर नौबत सिंह के बेटे पंकज 2012 में वायु सेना में एयरमैन तकनीकी के पद पर भर्ती हुए थे। वे एयरमैन टेक्निकल (नायक) पंकज की तैनाती एयरफोर्स स्टेशन श्रीनगर में थी। बुधवार दोपहर को करीब ढाई बजे श्रीनगर यूनिट से फोन आया कि पंकज नहीं रहे। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।। घर वालों ने बताया कि 11 जनवरी को पंकज छुट्टी पर घर आए थे। 17 जनवरी को उन्होंने परिवार वालों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। तीन फरवरी को पंकज अपनी छुट्टी खत्म करके वापस गए थे। कहा था कि अप्रैल में दो साल पूरे हो जाएंगे तो वह घर आएंगे।
स्पेशल आपरेशन के लिए चॉपर से भरी उडान
जाने विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में
21 जून, 1983 को पैदा हुए 35 वर्षीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास सेलायुर इलाके रहने वाले हैं। साल 2004 में उनकी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई थी। अभिनंदन वर्तमान के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल एस.वर्तमान भी इंडियन एयर फोर्स में देश की सेवा और सुरक्षा कर चुके हैं।