आगरालीक्स आगरा में आज गायत्री और प्रेरणा बिल्डर के 14 फ्लैटों की नीलामी होगी, आप भी नीलामी में हो सकते हैं शामिल, जानें कैसे।
उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा ने बिल्डरों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र सदर तहसील को दिए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए रेरा के नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने पर गायत्री डेवलेपवेल के चेयरमैन हरिओम दीक्षित की अचल संपत्ति कुर्क की गई थी। पांच जनवरी को गायत्री बिल्डर की मनहर गार्डन कॉलोनी, मौजा सिकंदरा बहिस्ताबाद के चार फ्लैटों की नीलामी होगी। वहीं, प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन जितेंद्र कुमार मंगला की कुर्क की गई संपत्ति के तहत फ्लैटों की नीलामी की जाएगी।
इस तरह नीलामी में हो सकते हैं शामिल
फ्लैटों की नीलामी सदर तहसील के सभागार में दोपहर दो बजे से होगी
भारतीय नागरिक एक लाख रुपये प्रत्येक फ्लैट की जमानत राशि जमा कर बोली में शामिल हो सकता है
नीलामी में सार्वाधिक बोली लगाने वाले को 15 दिन में शेष एक चौथी रुपये जमा करने होंगे