Friday , 14 March 2025
Home अलीगढ़ लीक्स Preparations intensify for Prime Minister Modi’s visit to Aligarh, Deputy CM will inspect
अलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Preparations intensify for Prime Minister Modi’s visit to Aligarh, Deputy CM will inspect

अलीगढ़लीक्स…। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर को अलीगढ़ के संभावित दौरे के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 13 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।

डिप्टी सीएम 13 को लेंगे तैयारियों का जायजा

डिप्टी सीएम लोधा क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर के स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय के स्थान को भी देखेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इससे पीएम का दौरा करीब-करीब तय माना जा रहा है।

सात सौ करोड़ की परियोजनाओँ की सौगात

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में अब लगातार वीआईपी मूवमेंट भी शुरू हो जाएगा। 14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। वह लोधा क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर और मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही धनीपुर हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण करेंगे। यहां से जल्द ही लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं हैं। डिफेंस कारिडोर स्थल पर निर्माण कार्य तेज हो गया है। पीएम करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

पीएम मोदी पांचवीं बार अलीगढ़ आएंगे

पीएम मोदी पांचवीं बार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकार्ड को भी तोड़ेंगे। इंदिरा गांधी चार बार अलीगढ़ आ चुकी हैं, इसमें तीन बार उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया था, एक बार लोकार्पण कार्यक्रम में आई थीं। पीएम नरेंद्र मोदी चार बार चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं। पांचवीं बार विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए आना संभावित है। वे एएमयू के दीक्षांत समारोह को भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर चुके हैं।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी चार बार अलीगढ़ आई थीं

इंदिरा गांधी अपने जीवनकाल में यहां चार बार आई थीं। 1977 में स्थानीय कांग्रेस नेता अशोक चौहान की ओर से नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हुंकार भरी थी। 1978 में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता अहमद लूत खा की बेटी की शादी में शामिल हुई थीं। अंतिम बार 1980 में चुनावी रैली को संबोधित करने आई थीं। नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। नुमाइश मैदान में रैली हुई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी ने नुमाइश में चुनावी रैली को संबोधित किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने हुंकार भरी थी। 2020 में एएमयू के दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया था।


Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!