मुंबईलीक्स…शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू आखिरकार आज सुबह रिलीज कर दिया गया। टीज़र में शाहरुख़ ख़ान के चेहरे पर पट्टी बंधी दिखी। दीपिका,विजय सेतुपति, नयनतारा भी नजर आए…
सुबह साढ़े दस बजे किया टीजर रिलीज

काफी इंतजार के बाद एसआरके ने आज सुबह 10:30 बजे अपने फ़ैन्स के लिए जवान का प्रीव्यू रिलीज़ किया। जवान के टीज़र में शाहरुख़ ख़ान के चेहरे पर पट्टी बंधी दिखी।
दीपिका पादुकोण साड़ी में दमदार रोल में
दीपिका पादुकोण साड़ी में दमदार एक्शन करती नज़र आईं। ट्रेलर में विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सानिया मल्होत्रा भी नज़र आए।
डबल रोल में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान
बताया जा रहा है जवान में शाहरुख का डबल रोल है। उन्होंने एक फ़ाइटर पिता और जेलर बेटे का रोल किया है। अनुमान लगाया जा रहा हैकि फिल्म में उनके छह अलग-अलग लुक न जर आ सकते हैं।
सितंबर में रिलीज होगी जवान, एक गाना और जुड़ेगा
जवान पहले जून में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फ़िल्हाल इसकी रिलीज़ तारीख बढ़ाकर सितंबर कर दी गई है। इसमें गाना आदि जोड़ा जा सकता है, जो अगले कुछ दिनों में शूट किया जाएगा।