नईदिल्लीलीक्स… उत्तर भारत के सात राज्यों में बाढ़, बारिश से बर्बादी। अब तक 56 की मौत। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे घरों से न निकलने का अलर्ट।दिल्ली में यमुना उफान पर। देखें तस्वीरें..
हिमाचल के सीएम ने की घरों में रहने की अपील

बारिश से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। पहाड़ों पर भूस्खलन बड़ी समस्या बना हुआ है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटों तक घर पर रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।
पंजाब के सीएम ने भी ट्वीट कर अपील जारी की

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी तरह की अपील जारी की। मान ने एक ट्वीट में कहा- पंजाब के निवासियों से मेरी अपील है कि वे घबराएं नहीं। सरकार लोगों के साथ है।
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब

राजधानी दिल्ली में बारिश ने जुलाई में 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वह खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और एमपी में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश जनित हादसों में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।