आगरालीक्स… आगरा में दूध का रेट 60 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा, गांव से दूध की सप्लाई कम होने से मिष्ठान विक्रेता परेशान हैं, दूध की मांग बढ रही है और सप्लाई कम होती जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट क अनुसार आगरा में एक सितंबर से दूध के रेट दो से चार रुपये बढ गए हैं, कॉलोनियों और बस्तियों में पशु पालकों द्वारा दूध का रेट 55 रुपये से बढाकर 60 रुपये कर दिया है, इसे लेकर विवाद भी होने लगे हैं।
देहात में भी रेट बढे
देहात से बडी मात्रा में शहर में दूध की सप्लाई होती है, यह डेयरी और मिष्ठान विक्रेताओं को सप्लाई किया जाता है इसके बाद रेट बढने लगे हैं, दूध के रेट 44 रुपये से बढाकर 48 रुपये कर दिए गए हैं, इसके बाद भी दूध की पूरी सप्लाई नहीं हो रही है।