आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को युवक युवती में मारपीट, बीच सडक पर दोनों एक दूसरे से मारपीट करते रहे, ये दोनों पर्यटक बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो शाहगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है।
आगरा में सोमवार रात को शाहगंज क्षेत्र में बीच सडक पर युवक और युवती के बीच मारपीट हो गई, युवती ने युवक के साथ मारपीट की, इसके बाद युवक ने युवती की पिटाई की, युवती सडक पर गिर गई, युवक उसे सडक पर ही पीटने लगा, उसके बाल खींच लिए, स्थानीय लोग आ गए, दोनों को आटो से भेज दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ये दोनों पुणे के बताए जा रहे हैं और ताजमहल घूमने आए थे।