
परिसर में खेलते बच्चों को पीटा
वजीरपुरा निवासी बादशाह का आरोप है कि सुबह नौ बजे आठ नौ साल के दो बच्चे सेंट पीटर्स परिसर में खेल रहे थे। इसी बीच सेंट फेलिक्स के प्रिंसिपल फादर भास्कर आ गए। उन्होंने बच्चों को कर्मचारियों की मदद से पकड लिया, इसके बाद पीटना शुरू कर दिया। बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी।
फादर ने दी गंदी गाली
यही नहीं बच्चों की पिटाई लगाने के बाद फादर भास्कर पर गंदी गाली देने के आरोप हैं। उन्होंने बच्चों को चेतावनी दी है कि यहां दिखाई नहीं देना चाहिए।
प्रिंसिपल हैं बाहर
इस मामले में कॉलेज का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो बताया गया कि सेंट पीटर्स के फादर पॉल थानेकल बाहर गए हुए हैं। मीडिया में फादर भास्कर ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Leave a comment