आगरालीक्स …आगरा में दीवानी से फरार हुआ गैंगस्टर गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में घूम रहा था, शुक्रवार को वापस आते ही वह थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,
सदर के नैनाना जाट निवासी गैंगस्टर जितेंद्र वर्ष 2014 से हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। शुक्रवार को पेशी के दौरान वह हाथ से रस्सी खोलकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। शुक्रवार को सुबह पांच बजे वह खुद ही न्यू आगरा थाने पहुंच गया।
गर्ल फ्रेंड का साथ घूम रहा था गोवा
जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी की तबियत खराब थी। परिजन उसकी जमानत नहीं करा पा रहे थे। इसलिए वह दादी को देखने के लिए दीवानी से फरार हुआ था। पुलिस को भी इसकी आशंका थी। जब तक वह गांव पहुंचा, पुलिस उसके घर पहुंच चुकी थी। इसलिए दादी को नहीं देख सका। ऐसे में उसने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर अपनी फरारी की जानकारी दी। इसके बाद उसी के साथ ट्रेन से गोवा चला गया। 28 को वहां पहुंचने के बाद दो दिन सैर की। इसके बाद फिर वापस यहां आ गया। परिजनों पर पुलिस का शिकंजा कसे जाने की जानकारी होने पर उसने दोबारा जेल जाने का मन बना लिया। गर्लफ्रेंड को रेलवे स्टेशन पर घर जाने को छोड़कर वह थाना न्यू आगरा पहुंच गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा रघुराज सिंह ने बताया कि जितेंद्र को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Leave a comment