आगरालीक्स ..आगरा में निजी स्कूलों ने शिक्षकों की सैलरी 50 फीसद कर दी है, कुछ स्कूलों में मई के बाद सैलरी नहीं दी है, कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे रहे हैं।
आगरा में मार्च से स्कूल बंद हैं, अधिकांश स्कूलों में अभिभावकों ने फीस जमा नहीं की है, अभिभावक लॉक डाउन की फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कई स्कूलों ने अपने शिक्षकों की सैलरी 50 फीसद कम कर दी है, कर्मचारियों को सैलरी देना बंद कर दिया है।
आनलाइन पढाई करा रहे शिक्षक, मई के बाद से सैलरी नहीं
कई स्कूलों में मई से आनलाइन क्लास चल रही हैं, इन स्कूलों में शिक्षकों को अप्रैल की सैलरी दी गई, मई में सैलरी 50 फीसद कर दी गई, जून की सैलरी नहीं दी गई है, कहा जा रहा है कि छात्रों की फीस आने पर सैलरी दी जाएगी।
कर्मचारियों को निकाला
स्कूल बंद होने के बाद कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है, पहले बस और वैन के ड्राइवर निकाल दिए गए। इसके बाद अब कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, इन्हें सैलरी नहीं दी गई है, इससे कर्मचारी भी परेशान हैं।