आगरालीक्स.. आगरा में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बंद नहीं हो रही है, जन्माष्टमी पर मानसून की रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
आगरा में मंगलवार रात नौ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, करीब 30 मिनट की तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। रात में रिमझिम होती रही, बुधवार सुबह चार बजे से तेज बारिश हो गई।
सुबह आठ बजे तक बारिश
बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है, रिमझिम और उसके बाद तेज बारिश होने लगती है, सुबह आठ बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए किया है अलर्ट
मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट किया है, ऐसे में आगरा में मंगलवार रात को तेज बारिश शुरू हो गई है, बादलों की गडगडाहट और तेज बारिश से लोग जहां के तहां रुक गए हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
12-Aug 27.0 32.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
13-Aug 26.0 32.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
14-Aug 28.0 34.0 Generally cloudy sky with Light rain
15-Aug 28.0 35.0 Generally cloudy sky with Light rain
16-Aug 27.0 36.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
17-Aug 27.0 37.0 Partly cloudy sky with Thundery development