नईदिल्लीलीक्स…कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा के पहले भाषण में भी आगरा और हाथरस का जिक्र। कहा- संविधान सुरक्षा कवच, तोड़ने का विरोध करेंगे।
लोकसभा में पहले ही भाषण में छाईं प्रियंका
लोकसभा में वायनाड सीट से उपचुनाव में जीतकर संसद में आई कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी संविधान को लेकर चर्चा में अपने पहले ही भाषण में छा गईं।
हाथरस रेप पीड़िता परिवार और आगरा के अरुण वाल्मीकि का जिक्र किया
उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा संवाद और चर्चा की रही है। हमारा संविधान इंसाफ, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की ज्योति है जो हर भारतीय के दिल में जलती है। उन्होंने संविधान को लेकर कई बातों को उठाया। उन्होंने हाथरस के रेप पीड़िता युवती के परिजनों का औऱ आगरा के अरुण वाल्मीकि के उत्पीड़न का जिक्र किया। संभल की बात भी की।
राजा वेष तो बदलता है लेकिन जनता के बीच नहीं जाता
उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षा कवच है, इसे तोड़ने के प्रयास का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पहले राजा वेष बदलकर जनता के बीच जाते थे लेकिन अब राजा वेष तो बदलते हैं लेकिन जनता के बीच नहीं जाते हैं।
मेज थपथपा कर कई बार भाषण का स्वागत
प्रियंका के भाषण के दौरान कई बार विपक्ष के लोगों द्वारा मेज थपथपा कर उनके भाषण का स्वागत किया।