आगरालीक्स…(24 September 2021 Agra News) आगरा में 7 अक्टूबर को नहीं आएंगी प्रियंका गांधी. रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली स्थगित. ये बना कारण और जानिए कब होगी आगरा में प्रियंका गांधी की रैली
शारदीय नवरात्र के कारण स्थगित हुई रैली
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 7 अक्टूबर को आगरा में प्रस्तावित रैली को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि आगरा में प्रियंका गांधी की 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान में रैली आयोजित होनी थी जिसे फिलहाल 7 अक्टूबर से ही शुरू हो रही शारदीय नवरात्र के कारण स्थगित कर दिया गया हे. आगरा कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रियंका गांधी की ये रैली आगरा में अक्टूबर के अंत में हो सकती है, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी.
प्रदेश में छह रैली की योजना
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश में छह रैलियों की योजना बनाई है। रैलियों की योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और आगरा मंडलों के लिए बनाई गई है; और राज्य के पूर्वी हिस्से में वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज और देवरिया. पार्टी गोरखपुर में एक रैली की भी योजना बना रही है ताकि लड़ाई को सीधे मुख्यमंत्री के किले तक ले जाया जा सके.