आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आलोक राय हटाए गए, उनकी जगह अब कार्यवाहक कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक बनाए गए हैं।
आगरा के आंबेडकर विवि में एएमयू के प्रो. अशोक मित्तल को स्थायी कुलपति नियुक्ति किया गया था लेकिन उन्हें 5 जुलाई 2020 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर हटा दिया था। लखनऊ विवि के कुलपति डा. आलोक राय को आंबेडकर विवि, आगरा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। विवि के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की जांच चल रही थी उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अपना इस्तीफा दे दिया था, उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

प्रो. आलोक राय की जगह प्रो. विनय कुमार पाठक को सौंपा गया कार्यभार
कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को प्रो. आलोक राय की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा का कार्यवाहक कुलपति बनाया है, वे कानपुर विवि के साथ आगरा विवि का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक बनाया कार्यवाहक कुलपति
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने या अग्रिम आदेश तक कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है।