आगरालीक्स… आगरा में प्रोपर्टी डीलर ने व्हाटस एप पर फांसी की डीपी लगी थी, उस पर लिखा था विश्वासघात, उसका शव एक फ्लैट में फंदे पर लटका मिला है। वह 18 अप्रैल से गायब था, प्रेमिका ने सगाई के बाद रिश्ता तोड दिया था, प्रोपर्टी डीलर के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
प्रभु नगर (जयपुर हाउस) के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर विकास गुप्ता का शव सोमवार को गायत्री रिट्रीट अपार्टमेंट (ताजगंज) के एक फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पिछले सात दिन से उसने अपने व्हाट्स एप पर फांसी की डीपी लगा रखी थी। उस पर लिखा था विश्वासघात। 18 अप्रैल से वह गायब था।
इंस्पेक्टर ताजगंज अशोक कुमार ने बताया कि विकास की गुमशुदगी लोहामंडी थाने में दर्ज थी। घरवालों ने तहरीर में लिखा था कि विकास मुसीबत में है। फोन बंद हैं। दोस्त आशीष बता रहा था कि उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है। प्रेमिका को सब पता है। घरवाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। जिस फ्लैट में उसका शव मिला वह योगेश तिवारी का है। फ्लैट सेल होना है।
सगाई का लहंगा सीने पर रख देना
विकास प्रोपर्टी डीलर था। फ्लैट में सिर्फ गद्दा पड़ा था। विकास ने ग्राहक को दिखाने के लिए चाबी ली थी। सूचना पर विकास का भाई अमित गुप्ता और परिजन आ गए थे। वे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को कमरे में एक डायरी मिली। उसमें लिखा था आशू भाई मेरी लास्ट विश मेरा सगाई का लहंगा मेरे साथ जाने देना। जिम्मेदारी दोस्त तुझे देकर जा रहा हूं। भाई यह विश पूरी कर देना। सगाई का लहंगा मेरे दिल के बहुत करीब रखना। एक पेज पर लिखा है सिक्स ईयर का प्यार फिर सगाई उसके बाद सब कुछ खत्म। इस तरह घुट-घुटकर जीने से अच्छा है जिंदगी खत्म कर लूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं। एक पेज पर लिखा था मेरे भाई अमित तू शादी कर लेना मम्मी के लिए। तेरे बेटी हो तो उसका नाम विधि रखना प्लीज।
Leave a comment