आगरालीक्स… कान्वेंट स्कूल के बच्चों को देखकर सरकारी स्कूल के बच्चों के मन में टीस उठती है, इसे देख आईएमए आगरा ने प्राथमिक विद्यालय तोता का ताल गोद दिया है। आईएमए स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने में लगे हैं। ऐसे में सोमवार को आईएमए, आगरा के सदस्य चिकित्सकों ने विद्यालय में स्कूल बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतल वितरित की, बारी बारी से बच्चों का नंबर आया, डॉक्टरों के साथ से बैग मिलते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सीडीओ नागेंद्र प्रताप सिंह ने आईएमए के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए बहुत कुछ करते हैं।

आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर, सचिव मुकेश गोयल और कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल ने कहा कि मेधा अभावों के बीच से आगे बढती है, तमाम डॉक्टर हैं जो प्राथमिक विद्यालय में पढे हैं, इन विद्यालयों का स्तर सुधरना चाहिए। इसके लिए आईएमए द्वारा एक विद्यालय गोद लिया गया है, इस काम को आगे बढाया जाएगा। इस दौरान आईएमए स्कूल चले हम के संयोजक डॉ रवि पचौरी, समन्वयक डॉ बीएस बघेल, डॉ आरएन गोयल, डॉ शैलेंद्र जैन, डॉ प्रीति जैन आदि मौजूद रहे।
Leave a comment