Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Property dealer killed in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Property dealer killed in Agra

116

आगरालीक्स…आगरा में सरेशाम बिल्डर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, खून से लथपथ शव से फैली सनसनी। पुलिस जांच में जुटी।

शनिवार शाम को ककरैठा निवासी बिल्डर बबलू यादव होली पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ा हुआ था, बाइक सवार दो युवक आए और बिल्डर बबलू यादव के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। सड़क पर बिल्डर बबलू यादव का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस छानबीन में जुटी है।

ककरैठा (सिकंदरा) निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे बबलू यादव की भावना एस्टेट के पास गोविंदपुरी में प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान है। घर में दूध का व्यवसाय भी है। शनिवार शाम चार बजे बबलू यादव अपने बड़े भाई दिनेश के चार साल के बेटे गुल्लू को ​एक्टिवा से ट्यूटर के पास छोड़ने केके नगर जा रहा था, होली पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवारों ने बबलू को गोली मार दी गई।
गोली बबलू की कनपटी के पास लगी। बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय वारदात हुई, उस समय रास्ते से बड़ी संख्या में लोग निकल रहे थे। घटना का पता चलने पर लोग जुट गए। सूचना पर परिजन भी आ गए। उनमें कोहराम मच गया।
एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। घटनास्थल पर एक कारतूस भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि दो साल पहले भी बबलू पर जानलेवा हमला हुआ था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!