आगरालीक्स ..आगरा में प्रिंसिपल ने दूसरी और तीसरी कक्षा की छात्राओं की डंडे से पिटाई लगाई, इससे परिजनों में आक्रोश है।
शुक्रवार को आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छत्ता वार्ड की पाखी कक्षा दो और महक कक्षा तीन निवासी श्याम विहार कॉलोनी गली नंबर 5 स्कूल गईं थी। स्कूल परिसर में मंदिर है, ये दोनों एक मंदिर के बाहर एक पिल्ले को खिलाने लगी, आरोप है कि प्रिंपिपल प्रियंका जैन ने बेरहमी से पीटा, एक बच्ची के सिर में चोट लग गई, आरोप है कि प्रिंसिपल प्रियंका जैन ने बच्चों को स्कूल से जाने के बाद धमकी दी कि अपने मां बाप को आपने बताया तो स्कूल से नाम काट दिया जाएगा