Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Pt. Deen Dayal Upadhyay Civil Terminal, Agra: Unhappy with MP Dr Katheria MP Chaudhary Babulal written letter to PM
बिगलीक्स

Pt. Deen Dayal Upadhyay Civil Terminal, Agra: Unhappy with MP Dr Katheria MP Chaudhary Babulal written letter to PM

100

आगरालीक्स… आगरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल के साथ ही क्रेडिट लेने की होड में भाजपा के सांसद आमने सामने आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने आगरा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
26 मार्च 2018 को धनौली जगनेर रोड पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय सिविल टर्मिनल, एयरपोर्ट के लिए बाउंड्री वॉल का​ सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शिलायांस किया गया। समारोह में फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल को नहीं आमंत्रित नहीं किया गया। उन्हें शिलायांस कार्यक्रम की जानकारी हुई तो वे भडक गए लेकिन तब तक शिलायांस हो चुका था। मीडिया में बयान देने के बाद सांसद चौधरी बाबूलाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें डीएम गौरव दयाल द्वारा उन्हें सिविल टर्मिनल के शिलायांस कार्यक्रम में न बुलाने, सांसद कठेरिया पर आरोप लगाए हैं कि वे उनके फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में शिलायांस कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों पर गलत काम करने के आरोप लगाए हैं।
चुनावी साल में चेहरा चमकाने की होड

chaudhary babulal

chaudhary babulal 2
2019 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा के सांसद चेहरा चमकाने में लग गए हैं, उन्हें जनता के साथ ही आला कमान को भी अपने क्षेत्र में कराए गए कार्य का लेखा जोखा देना है, इसके बाद ही उन्हें टिकट मिल सकेगी। क्रेडिट लेने की होड में सांसद चौधरी बाबूलाल और सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के बीच चल रहा शीत युदृध् खुलकर सामने आने लगा है।
बनना है सिविल ​टर्मिनल
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। इस जगह पर सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए अधग्रहित की गई जमीन की बाउंड्री वॉल की जाएगी। इसके लिए 3 .48 करोड का प्रपोजल तैयार किया गया था। एयर पोर्ट अर्थारिटी आॅपफ इंडिया ने प्रपोजल को स्वकीक्रति दे दी है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
तीन महीने में बन जाएगी बाउंड्री वॉल
सिविल एन्क्लेव के लिए तीन महीने में बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश ​विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में हवाई अड्डा
जमीन की मांग
airport 4
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की है। रनवे के विस्तार व अन्य कार्यो के लिए डेढ़ से दो हेक्टेअर जमीन अतिरिक्त उपलब्ध कराने की मांग की है। इस तरह करीब 4.495 हेक्टेअर जमीन खरीदी जानी है। एएआइ की टीम एक सप्ताह बाद आगरा आएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का संशोधित प्लान बनेगा। इसे शासन को भेज जरूरत के अनुसार फंड रिलीज कराया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!