
आगरा की विजय नगर कॉलोनी में इनर रिंग रोड पर लगातार लूट की वारदाता हो रही थी। यहां सूनसान इलाके में बदमाश सर्राफा कारोबारी को निशाना बना रहे थे। सर्रापफ रिंकू बंसल के साथ कई कारोबारियों से सोने और चांदी की लूट हुई थी। इस क्षेत्र के कई घरों में भी लूटपाट हो चुकी है। इसे देखते हुए इनर रिंग रोड क्षेत्र के लोगों ने बैठक की, उन्होंने पुलिस चौकी बनवाने का पफैसला लिया। इसके लिए लोगों ने चंदा किया, विदेशों में बनी चौकी की तर्ज पर आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाया गया। इसके बाद भव्य चौकी का निर्माण कराया गया। रविवार को केंद्रीय म़़ंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह को नवनिर्मित भव्य चौकी की चाबी सौंपी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को निभानी है, जिससे वे सुरक्षित महसूस कर सकें, उन्हें लूटपाट का डर ना रहे।
शहर में 70 से अधिक पुलिस चौकी, लोगों ने पेश की नजीर
शहर में 70 से अधिक पुलिस चौकी हैं। इस चौकी को बनवाकर लोगों ने नजीर पेश की है, इसे बनवाने में पांच लाख रुपये का खर्चा आया है। चौकी बनवाने के लिए नगर निगम की जमीन के लिए सदन में प्रस्ताव रखा गया, पार्षद ने नगर निगम से स्वीक्रति दिलवाई, इसके बाद चौकी का निर्माण किया गया।
पब्लिक को चाहिए सुरक्षा
पब्लिक पुलिस की समस्याएं समझती है, वह उनकी मदद भी करना चाहिए, लेकिन उन्हें सुरक्षा का अहसास हो। इसके लिए पुलिस को भी वारदातों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। जिससे शहर में घटनाओं पर रोक लग सके।
Leave a comment