
आगरा से लखनऊ के लिए जल्दी ही फ्लाइट सेवा शुरु की जाएगी । इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी । दोनों ही प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार से बातचीत चल रही है । उम्मीद है कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे । हेरिटेज आर्क को विकसित किया जा रहा है । इसके तहत आगरा से लखनऊ के बीच हाइवे बनाया जा रहा है । इस परियोजना के पूर्ण होने से लखनऊ का सफर मात्र तीन घंटे का रह जाएगा । उन्होंने कहा कि विदेशों से भारत आनेवाला पर्यटक उत्तर प्रदेश जरुर आता है । आगरा, लखनऊ और बनारस के मध्य आवागमन की सुविधा बढ़ायी जाएगी ।
यूपी में अपार संभवानाएं
कार्यक्रम के आयोजक तथा फिक्की के डायरेक्टर राहुल चक्रवर्ती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं । चंबल सफारी, दुधवा नेशनल पार्क तथा इटावा लायन सफारी के लिए कम से कम दस दिन का पैकेज बनाया जा सकता है । इन स्थानों को देखने के लिए पर्यटक जरुर रुकेगा । उन्होंने कहा कि ट्रैवल मार्ट का दूसरा संस्करण आगरा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 23 देशों के 60 टूर ऑपरेटर्स प्रतिभाग कर रहे हैं । उम्मीद है कि हमारी समस्याओं का समाधान सरकार करेगी ताकि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके । इस मौके पर जिलाधिकारी पंकज कुमार, उत्तर प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुरेन्द्र कुमार जैसवाल, आरपी सिंह सहित काफी संख्या में टूर ऑपरेटर्स मौजूद थे ।
Leave a comment