आगरालीक्स… आगरा में पुष्य नक्षत्र पर सात और आठ नवंबर को शुभ मुहूर्त है, आप घर नई गाडी, ज्वैलरी, मकान, इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने का समय।
पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। रवि पुष्य नक्षत्र शुभ फलदायक होता है। प्रभु श्रीराम का जन्म भी इसी नक्षत्र में होने के कारण इसकी विशेष प्रतिष्ठा है। आगरालीक्स में आज जानेंगे पुष्य नक्षत्र पर क्या करें उपाय जो फलदायी साबित हो सकें।
पुष्य नक्षत्र सात नवंबर की सुबह 8.4 मिनट से प्रारंभ होगा, जो आठ नवंबर की प्रातः 8,44 तक मान्य रहेगा। उदया तिथि के हिसाब से आठ नवंबर को पुष्य नक्षत्र माना जाएगा। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, घरेलू साज-सामान, विवाह से संबंधित सामानों की खऱीदारी विशेष फलदायी होती है। पुष्य नक्षत्र जब रविवार के दिन होता है तो इसे रवि पुष्य नक्षत्र के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देव से जुड़े उपाय करने से मान-सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ती है। धन लाभ मिलता है, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का अथवा पीड़ित हो, वह इस दिन कुछ उपाय कर सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं। -रवि पुष्य नक्षत्र के दिन भगवान सूर्य की विधिवत तरीके से पूजा करने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
-भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से सूर्य को बल मिलता है।
- रवि पुष्य नक्षत्र में रामायण के बाल्यकांड का पाठ करना चाहिए, इससे सूर्य मजबूत होता है।
- धन लाभ पाने के लिए रवि पुष्य नक्षत्र के दिन भगवान गणेश व माता लक्ष्मी का अभिषेक केसर मिले दूध से करने से धन लाभ प्राप्त होता है।