आगरालीक्स.. आगरा में यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती की गई है, हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने के साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
आगरा में नवंबर महीने को यातायात माह के तहत मनाया जा रहा है, यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
घर पहुंच रहे ई चालान
एमजी रोड के चौराहों पर कैमरे में वाहन चालक कैद हो रहे हैं, जिनके द्वारा यातायात के नियमों का पालान नहीं किया जा रहा है, उनके घर पर ई चालान भेजे जा रहे हैं। इसमें और सख्ती की जा रही है।