आगरालीक्स…. आगरा में दीपावली की खरीद के लिए पुष्प नक्षत्र और गजकेसरी योग एक साथ हैं। जानें किस दिन खरीदारी सबसे अच्छी रहेगी।
दीपावली से पहले पुष्प नक्षत्र और गजकेसरी नक्षत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी की जाती है। पुष्प नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, इस बार शनिवार की यानी चार नवंबर को सुबह 7.57 बजे से लेकर पांच नवंबर की सुबह 10.30बजे तक पुष्प नक्षत्र में खरीदारी करना अति शुभ रहेगा।
पांच नवंबर को रवि पुष्प योग के साथ रवि योग, सर्वार्थ सिदिध योग, गजकेसरी योग भी बन रहा है। इस दिन सोना चांदी के साथ आभूषण, बाइक, कार खरीदना शुभ रहेगा।