मथुरालीक्स…श्रीराधा के प्राकट्य उत्सव में डूबी बरसाना नगरी. चमक रहा ब्रह्मांचल पर्वत. हर ओर राधे—राधे की गूंज. उपहार लेकर आ रहे भक्त..जानिए कितने मनाया जाएगा जन्मोत्सव और कब होगा अभिषेक
बरसाना में इस समय चहुंओर राधा रानी के जयकारे गूंज रहे हैं. हर ओर राधे—राधे ही सुनाई दे रहा है. ब्रह्मांचल पर्वत दमक और चमक रहा है. हो भी क्यों न रासेश्वरी श्रीराधा का प्राकट्य जो होने वाला है. रविवार को लाडली जी का अभिषेक और और पूरा बरसाना जन्मोत्सव मनाएगा. भक्त उपहार लेकर आ रहे हैं और राधारानी के दर्शन के लिए उत्सक हैं. कोई सखियों के रूप में सज धजकर आया है तो कोई हाथों में उपहार. नंदगांव, वृंदावन सहित दूर दराज के गंवों से आए श्रद्धालु भजन कीर्तन में लगे हुए हैं. राधारानी के आगमन और उनके दर्शन को हर कोई व्याकुल है. बरसाना की रंगीली महल भी भक्ति से सराबोर है. रविवार की सुबह चार बजे का पल सबके इंतजार में है जब वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लाडली जी का अभिषेक होगा और समूचा बरसाना जन्मोत्सव के रंग में रंग जाएगा. रंगीली महल मं केक काटकर राधा जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पीली पोशाक में राधा रानी हीरे जवाहरात से अभिसिक्त होकर अपनी मुस्कान से समस्त ब्रजभूमि को आलोकित कर देगी. श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने को उमड़े हैं. संध्या को राधारानी का भव्य डोला श्वेत संगमरमर से निर्मित छतरी पर विराजमान होता है.