Tuesday , 21 April 2026
Home मथुरा Radha Ashtami 2025: Preparations for RadhaJi Janmotsav started in Barsana. Officials inspected…#agranews
मथुरा

Radha Ashtami 2025: Preparations for RadhaJi Janmotsav started in Barsana. Officials inspected…#agranews

392

मथुरालीक्स…बरसाना में शुरू हुई राधाष्टमी की तैयारियां. जन्मोत्सव में छह जोन व 16 सेक्टरों में बंटेगा बरसाना. मंदिर के अंदर होंगे 32 सीसीटीवी. अधिकारियों ने किया निरीक्षण…जानें पार्किंग, बैरियर सहित पूरी जानकारी

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ राधाष्टमी मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस बरसाना में बैठक ली। बैठक की कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बताया कि श्री राधा जन्मोत्सव को लेकर बरसाना को छह जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार एकल मार्ग के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को राधारानी मंदिर की सुदामा चौक की सीढ़ीयों से प्रवेश कराया जाएगा। वहीं जयपुर मंदिर मार्ग से श्रद्धालुओं को उतारा जाएगा। दिनांक 30 से 31अगस्त 2025 तक श्रीराधा जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस पर्व का मुख्य कार्यक्रम बरसाना स्थित श्री लाडली जी मंदिर में होगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री लाडली जी मंदिर, बरसाना पहुँचेंगे। मेला क्षेत्र में 50 पार्किंग स्थल बनाए गए है तथा 88 बैरियर लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु श्रीजी गेट के पास बिनानी सत्संग हॉल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 50 स्थान पर 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि मंदिर के अंदर 32 कैमरे लगाए गए हैं। पूरे आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। जगह-जगह वॉच टावर भी लगाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण हेतु 24 स्थान पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति के लिए मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग की टीम हर समय अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहेगी। श्री राधाष्टमी महोत्सव के दौरान रोप वे श्रद्धालुओं के लिए चालू रहेगा। छोटी परिक्रमा बंद रहेगी जबकि सभी श्रद्धालु बड़ी परिक्रमा करेंगे तथा दर्शन करने वाले व परिक्रमा लगाने वाले सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश नए बस स्टैंड से होते हुए राधारानी मंदिर गेट से रहेगा।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी राधा अष्टमी पर्व को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकाश व्यवस्था सुधारण की गई है समुचित सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। आमजन की सुविधा हेतु जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट और सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध हैं, पेयजल की आपूर्ति हेतु 30 टैंकर की व्यवस्था की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त आयोजन के दौरान मयुरा-बरसाना वाया गोवर्धन, दृन्दावन-बरसाना मथुरा-बरसाना वाया छाता एवं मथुरा-बरसाना वाया कोसी के लिए कुल 270 बसें संचालित करायी जायेंगी।

राधा अष्टमी पर्व की तैयारियों की समीक्षा करने के उपरांत एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा निर्देश दिए गए कि कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए। यातायात सुगम रूप से चलता रहे। यातायात पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट पर हर समय सक्रिय होने चाहिए। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित होना चाहिए। मंदिर परिसर के अंदर भीड़ नियंत्रण की प्लानिंग के साथ व्यवस्था की श्रद्धालुओं को सुगमता से प्रवेश करने की साथ-साथ उनके निकासी का भी क्रम बना रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सा विभाग की टीम अलर्ट मोड पर रहे। मीडिया वॉच से जुड़ी छोटी-मोटी घटनाओं पर ध्यान रखना जरूरी है। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मी किसी भी हाल में अपने ड्यूटी पॉइंट को ना छोड़े। भीड़ में बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं की संख्या की दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम भी तैनात की जाए।

मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह जी ने निर्देश दिए कि महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में अपनी सेवाएं देने वाले प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी प्रॉपर यूनिफॉर्म और आईडी के साथ होना चाहिए ताकि किसी भी परिस्थिति को संभालने हेतु सभी विभागों का आपस में समन्वय बना रहे। अधिकृत अधिकारी ही प्रेस व मीडिया में इंटरव्यू देंगे। सड़क किनारे जहां-जहां पर भी भंडारों का आयोजन किया जाएगा वहां आयोजनकर्ताओं से बात कर डीजे या तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर रोक लगाई जाए और भंडारा स्थल पर समुचित सफाई के इंतजाम हों। अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाने हेतु आज ही अन्य जिलों में डिमांड भेज दी जाए। ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखेंगे।

वहीं डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के अंदर कम जगह होने के कारण और सीढ़ी पर श्रद्धालुओं के चढ़ने के दौरान भीड़ नियंत्रण हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। विशेष तौर पर 30 अगस्त की रात 11:00 बजे से सुबह अभिषेक कार्यक्रम होने तक भीड़ का दबाव अत्यधिक रहेगा। इस दौरान सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी मंदिर के अंदर और बाहर दोनों तरफ से भीड़ नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहें। जरूरत पड़ने पर छोटे-छोटे होल्डिंग एरिया भी बनाए जाएं। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को निकास मार्ग अथवा अन्य किसी गलियों से मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाए। महोत्सव में बैरियर से अंदर आने वाले दो पहिया वाहनों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जाए। इसके अलावा मंदिर के आसपास और परिक्रमा मार्ग पर सभी क्रिटिकल पॉइंट का एक बार निरीक्षण कर लें और आपातकालीन स्थिति में संबंधित विभागों की सेवाएं व सुविधा उस दौरान कैसे वहां पहुंचाएंगे इसकी योजना बना ली जाए।

बैठक के पश्चात एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्री लाडली जी मंदिर परिसर एवं बरसाना कस्बा की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। संयुक्त रूप से दोनों उच्च अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी गोवर्धन तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस गोवर्धन को निर्देश दिए कि ऐसे मकानों को चिन्हित कर लें, जिनके छज्जे गिरासू हो उन पर नोटिस देते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने संपूर्ण मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए सभी व्यवस्थाएं मेले से पूर्व सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

बैठक में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार, नगर पंचायत बरसाना चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी सहित मंदिर के सेवायतगण आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

मथुरा

Mathura Live News: Actress Neha Dhupia launched a river purification campaign in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…अभिनेत्री नेहा धूपिया पहुंची वृंदावन. यमुना का पूजन कर शुरू किया नदी...

मथुरा

Mathura Live News: On Akshay Tritiya, Thakur Ji will grant devotees Sarvang Darshan….#mathura

मथुरालीक्स…अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी चंदन लेपन कर भक्तों को देंगे सर्वांग...

मथुरा

Mathura Live News: A sleeper bus overturned on the Yamuna Expressway, More than 25 passengers injured…#mathuranews

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी. यात्रियों में मची चीख पुकार....

error: Content is protected !!