Sunday , 28 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra builder Prakhar Garg arrested in Jaipur along with his wife…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra builder Prakhar Garg arrested in Jaipur along with his wife…#agranews

765

आगरालीक्स…आगरा का बिल्डर प्रखर गर्ग पत्नी के साथ जयपुर में अरेस्ट…बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ की पेशकश देने पर आया था चर्चा में

आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग को उसकी पत्नी राखी गर्ग के साथ जयपुर से अरेस्ट किया गया है. दो करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बिल्डर प्रखर गर्ग तब ज्यादा चर्चा में आया था जब इसने वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर परियोजना में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा देने की पेशकश की थी. इसके बाद प्रखर गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं.

दो करोड़ के चेक हुए बाउंस
बिल्डर प्रखर गर्ग ने शहर के बैटरी व्यवसाई अरुण सोंधी को दो करोड़ रुपये के चेक दिए थे जो कि बाउंस हो गए. इसके बाद प्रखर गर्ग को कई बार कोर्ट ने तलब किया लेकिन आरोपी दंपत्ति पेश नहीं हुए. नतीजतन कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे. अब दोनों को जयपुर से अरेस्ट किया गया है. पुलिस दंपत्ति को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी. बिल्डर प्रखर गर्ग कई धोखाधड़ी के मामलों में पहले भी समाने आ चुका है. हरीपर्वत पुलिस ने पहले भी उसे जेल भेजा था.

दंपती को भेजा गया जेल
बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
अदालत में वादी की तरफ से नीरज पाठक ने तर्क दिया कि आरोपित के जमानत प्रार्थना पत्र पर जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान किया जाए। साथ ही आरोपितों का आपराधिक इतिहास तलब किया जाए। वहीं, आरोपितों की तरफ से अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय ने जमानत अर्जी प्रस्तुत की, कोर्ट ने आरोपितों का आपराधिक इतिहास 28 अगस्त को थाने से तलब किया है, बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी के जमानत प्रार्थना पत्र पर भी गुरुवार को सुनवाई होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Taj Mahal News: Scorpion sting 13 year old in Taj Mahal

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Cancer Surgeon loses Rs 75000 in alleged cyber fraud

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच...

बिगलीक्स

Agra ADA News: Two coaching & two Library seal

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain in Midnight in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात को बारिश, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!