Thursday , 15 January 2026
Home फिरोजाबाद Raid in Hotel: 8 boys and 3 girls found in objectionable condition in rooms
फिरोजाबाद

Raid in Hotel: 8 boys and 3 girls found in objectionable condition in rooms

आगरालीक्स….होटल के कमरे आपत्तिजनक हालत में मिले 11 युवक—युवतियां. पुलिस ने मारी रेड तो अलग—अलग कमरों में मना रहे थे रंगरेलियां..होटल सील

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर रंगरंलियां मनाते हुए युवक—युवतियों को पकड़ा है. पुलिस ने यहां से तीन युवतियों और 8 युवकों को पकड़ा. एसडीएम ने होटल को सील कर दिया है, युवतियों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है.

सीओ विनीत कुमार को उसायनी स्थित मिस्टर शिवम रेस्टोरेंट में कुछ युवक—युवतियों के होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो अलग—अलग कमरेां से पुलिस को तीन युवती और 8 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. सूचना पर एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह और तहसीलदार राखी शर्मा भी पहुंच गए. मौके पर मिली युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया तो वहीं रेस्टोरेंट को सील करा दिया.

जांच में सामने आया है कि टूंडला क्षेत्र के अधिकतर होटलों में घंटों के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं होटल संचालक 2 से 3 हजार रुपये में अवैध देह व्यापार का भी धंधा करवाते हैं.

Related Articles

फिरोजाबाद

A Bike caught fire after an accident on the highway, Two died on the spot…#firozabadnews

फिरोजाबाद…आगरा—फिरोजाबाद में हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद बाइक में लगी आग. दो...

फिरोजाबाद

Three arrested for GST fraud of Rs 2.20 crore by opening fake firms…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में फर्जी फर्म खोलकर की 2.20 करोड़ की जीएसटी चोरी. पुलिस...

फिरोजाबाद

Shocking: Wife brutally murdered husband with lover, three arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…पत्नी ने प्रेमी के साथ की पति की हत्या, पति की मिली...

फिरोजाबाद

Crime News: Youth beheaded and murdered in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, खून से लथपथ युवक की सिर कटी लाश मिली. देखकर कांप...

error: Content is protected !!