आगरालीक्स ….आगरा में ट्रेन के पार्सल से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी करने वाला बडा रैकेट पकडा गया है। रेलवे कर्मचारी अपने बॉकी टॉकी से मोबाइल चोरों की मदद करता था। रेलवे पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से 110 मोबाइल, 44 हजार कैश जब्त किया गया है, इनकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
ट्रेनों के पार्सल (एसएलआर) को काटकर शातिर चोर महंगे मोबाइल, पेंट, दवाएं और कपडे चोरी करते थे। एसपी जीआरओ अजय कुमार ने बताया कि इस गैंग में रेलवे का कर्मचारी शाहिद भी शामिल था। शाहिद शंटिंग का काम करता है। गैंग पार्सल में चोरी करते समय रेलवे के बॉकी टॉकी का भी इस्तेमाल करते थे, जिससे रेलवे कर्मचारी और अन्य लोगों के आने पर साथी चोरों को आगाह किया जा सके। बुधवार को को मुखबिर से गैंग के बारे में सूचना मिली, जीआरपी की टीम ने आगरा कैंट स्टेशन से रेलवे कर्मचारी शाहिद निवासी रेलवे कॉलोनी थाना कश्मीरी, सलीम निवासी टूंडला, ताहिर निवासी अलीगढ और मानसदास निवासी दिल्ली को अरेस्ट किया है।
110 मोबाइल और बॉकी टॉकी किया जब्त
जीआरपी ने चोरों से 100 मोबाइल जब्त किए हैं, यह अब तक के सबसे ज्यादा मोबाइल बताए जा रहे हैं जो चोरों से जब्त हुए हैं। इन मोबाइल की कीमत पांच से 10 हजार रुपये है, इनकी कीमत 20 लाख है। साथ ही रेलवे का बॉकी टॉकी भी रैकेट से मिला है।
Leave a comment