Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स UP election 2017-Agra: Voting result countdown start
बिगलीक्स

UP election 2017-Agra: Voting result countdown start

99

आगरालीक्स ..आगरा में चुनाव के नतीजे आने का काउंट डालन शुरू हो गया है, नौ दिन बाद सुबह आठ बजे से रुझान आने लगेंगे, मंडी समिति में मतगणना के बाद दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 121 दावेदार हैं, इनके लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था, तीनों प्रमुख दल, भाजपा, बसपा और सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं, इस तरह नौ विधानसभा सीटों के लिए 27 दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं, रालोद और निर्दलीय प्रत्याशी भी कई विधानसभा में जीत हार के गणित में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस तरह हुआ था मतदान
आगरा में रिकॉर्ड मतदान हुआ, पांच बजे तक पोलिंग बूथ पर लाइन लगी रही। इस बार 63 .94 प्रतिशत मतदान हुआ, पिछले साल 61 फीसद मतदान हुआ था।
शनिवार सुबह से ही युवाओं और महिलाओं में वोट डालने के लिए उत्साह है, घूंघट में महिलाएं पहुंच रही हैं और युवा वोट डालने के बाद सेल्फी ले रहे हैं। पहले एक घंटे में आठ बजे तक 5 फीसद मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में नौ बजे तक 14 फीसद मतदान हुआ है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया । शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस बार 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिले के 32.42 लाख से अधिक मतदाता 3411 बूथों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

इस तरह हुआ मतदान
एत्मादपुर ,67.76 प्रतिशत
आगरा केंट,59.90 प्रतिशत
आगरा दक्षिण,61,39 प्रतिशत
आगरा उत्तर,57,83 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण,63,12 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी,69,03 प्रतिशत
खेरागढ़,65,68 प्रतिशत
फतेहाबाद,70,86 प्रतिशत
वाह ,60,23 प्रतिशत
सबसे ज्यादा दक्षिण में प्रत्याशी
इस बार सबसे अधिक प्रत्याशी दक्षिण विधानसभा सीट पर हैं। यहां 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने के कारण हर बूथ पर दो ईवीएम लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, दक्षिण और छावनी क्षेत्र के मतदाता वीवीपैट के माध्यम से अपने वोट डाले जाने की पुष्टि कर सकेंगे। वीवीपैट पर संबंधित मतदाता की पर्ची दिखाई देगी। इसमें उसने किसे वोट किया है इसका जिक्र होगा। मगर, वह इस पर्ची को अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!