आगरालीक्स… आगरा में धूप निकलने के बाद काले घने बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। आंधी के साथ बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है, इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
आगरा में बुधवार शाम को घने बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई है, इसके साथ ही तेज आंधी चल रही है। आगरा के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी से गर्मी से राहत मिली है, करीब 15 मिनट से बारिश हो रही है, बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश और तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है।
43 डिग्री से पार पहुंचा पारा
43.1 डिग्री पहुंच गया, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। देर रात मौसम का मिजाज बदलने लगा। बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई, कुछ देर की बारिश से ही वातावरण में उड रही धूल बैठ गई और मिटटी की सोंधी खुशबू आने लगी। सुबह सात बजे आगरा के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई, कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। अभी बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।
गर्मी में होगी मतगणना
लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आंधी और बारिश के बाद 23 मई को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा और गर्मी में मतगणना होगी।
आईएमडी
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/05/19) 43.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/05/19) 26.4
7 Day’s Forecast
22-May 26.0 43.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
Clear sky
23-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky
24-May 27.0 41.0 Mainly Clear sky
25-May 25.0 42.0 Mainly Clear sky
26-May 25.0 43.0 Mainly Clear sky
27-May 25.0 43.0 Mainly Clear sky