आगरालीक्स… आगरा में क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी कर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाला बडा गिरोह पकडा, इनके पास करीब 30 हजार क्रेडिट कार्ड का डाटा मिला है, आप भी जाल में तो नहीं फंस चुके हैं।
आगरा की साइबर सेल ने शनिवार को क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी करने के बाद डुप्लीकेट कार्ड तैयार कर आनलाइन शापिंग करने वाला बडा रैकेट पकडा है। रैकेट लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी करने के बाद आनलाइन शॉपिंग कर रहा था। जिन लोगों के क्रेडिट कार्ड से आनलाइन शॉपिंग की गई, वे बैंक और थाने के चक्कर लगा रहे थे।
5 अरेस्ट, 30 हजार कार्ड का मिला डाटा
साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी कर आनलाइन शॉपिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्य अरेस्ट किए हैं। तिलक नगर दिल्ली निवासी रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास 30 हजार क्रेडिट कार्ड का डाटा है। पुलिस ने रोहित के साथ ही दिल्ली निवासी रवि, राज प्रवीण, विक्की और शुभम को अरेस्ट किया है।