आगरालीक्स…आगरा में आज बरसात की शाम. सुबह से छाई थी उमस, शाम को झमाझम बारिश ने दिलाई राहत. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों में बारिश का अपडेट
आगरा में आज बरसात की शाम हुई है. बरसात भी झमाझम हुई और काफी देर तक पड़ती रही. सुबह से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए बरसात राहत लेकर आई. शाम को आगरा के आसमान पर काले घने बादलों का ऐसा डेरा लगा कि वो झमाझम बरसात लेकर आए. सुबह से मौसम साफ था और धूप भी निकल आई. दोपहर को धूप का प्रभाव काफी अधिक था और उसम भी बहुत भी जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही थी. बाहर निकलने पर शरीर पसीना पसीना हो रहा था, लेकिन शाम को झमाझम बरसात राहत लेकर आई.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह बारिश का है. बादल छाए रहेंगे और एक दो स्पैल में बारिश होगी.