Tuesday , 21 April 2026
Home फैशन Rajesh Tonta murder case: Main accused Nadeem arrest
फैशन

Rajesh Tonta murder case: Main accused Nadeem arrest

172

rajesh
आगरालीक्स
 …..हाईवे पर शूटआउट में बदमाश राजेश टोंटा की पुलिस अभिरक्षा में हत्या करने वाले गैंग के सरगना नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 17 जनवरी 2014 को जिला जेल, मथुरा में हुई गैंगवार के बाद आगरा ले जाते समय हाईवे पर राजेश टोंटा, निवासी हाथरस की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को हत्याकांड के मुख्य आरोपी गाजियाबाद निवासी नदीम की डेढ साल से तलाश थी, वह फरार चल रहा था। नदीम को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
17 जनवरी 2014 को जिला जेल, मथुरा में मावी गैंग और राजेश टोंटा के बीच गैंगवार हुई थी। गैंगवार में राजेश टोंटा के पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल मथुरा ले

इंटरनेट फोटो

जाया गया। यहां से आगरा रेपफर कर दिया। रात को पुलिस पफोर्स की मौजूदगी में राजेश टोंटा को एंबुलेंस से आगरा ले जाते समय मथुरा टोल प्लाजा के पास हमला कर दिया गया, बदमाशों ने राजेश टोंटा को गोलियों से भून दिया था। हत्याकांड में गाजियाबाद निवासी नदीम मुख्य आरोपी था। नदीम फरार चल रहा था, उसकी दो बार पुस्तैनी व किराए के मकान आदि पर 82 की कार्रवाई की गई थी।

अलीगढ से ​ट्रांसफर किए कैदी
अलीगढ़ जेल से नौ बंदी ट्रांसफर किए गए हैं, इसमें राजेश टोंटा व ब्रजेश मावी गैंगों के दो सदस्य भी शामिल हैं।
अलीगढ़ जेल से हाथरस के राजेश टोंटा गैंग के मोना ठाकुर को बहराइच जेल भेजा गया है। मोना ठाकुर 2014 में हुई ब्रजेश मावी की हत्या के साथ-साथ हाथरस के ही चर्चित हिस्ट्रीशीटर नीटू प्रधान की हत्या में भी आरोपी है। नीटू की हत्या के मुकदमे में ही यहां निरुद्ध था। इसके अलावा ब्रजेश मावी की हत्या के बदले राजेश टोंटा पर जनवरी 2015 में मथुरा जेल में हुए हमले के आरोपी मावी गैंग के दीपक मीणा को बिजनौर भेजा गया है। दीपक को जेल में हुई घटना के बाद प्रशासनिक आधार पर मथुरा से यहां शिफ्ट किया गया था। अलीगढ़ जेल से सत्यवीर उर्फ सत्ता को खीरी, इसराम को बरेली, गौरव को सीतापुर, राजीव को राय बरेली, भीम को गोंडा, नरेंद्र को बलरामपुर, दिनेश को बदायूं जेल शिफ्ट किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फैशन

Agra News: Fashion, style and confidence class held in Agra… Image changer and personality coach Bhavna Singh shared the basic mantras of living life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगी फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की क्लास…इमेज चेंजर एंड पर्सनेलिटी...

फैशन

Video News: Air Force fighter plane MiG 29 crashes in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मिग 29 क्रैश. गांव की आबादी में गिरने वाला था...

आगराफैशन

Agra’s biggest exhibition BLOOM by Pooja n Rimpi on 18-19 October at Hotel Holiday Inn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सबसे बड़ी एग्जीबिशन BLOOM by Pooja n Rimpi 18-19 अक्टूबर...

आगराटॉप न्यूज़फैशन

Agra News: A fair of charming beauties was organized in Agra. Hollywood and Bollywood models shine in the ramp show…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगा दिलकश हसीनाओं का मेला. रैम्प शो में हॉलीवुड, बॉलीवुड...

error: Content is protected !!