Monday , 25 May 2026
Home फैशन Video News: Air Force fighter plane MiG 29 crashes in Agra…#agranews
फैशन

Video News: Air Force fighter plane MiG 29 crashes in Agra…#agranews

538

आगरालीक्स…आगरा में मिग 29 क्रैश. गांव की आबादी में गिरने वाला था लेकिन पायलट विंग कमांडर की सूझबूझ कर गई काम. हवा में क्रैश होने का वीडियो भी आया सामने

आगरा में कागरौल के गांव बांघ सोनिया में सोमवार शाम को वायुसेना का मिग 29 विमान क्रैश हो गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विमान पंजाब के आदमपुर से आ रहा था लेकिन आगरा में पहुंचने के बाद इसमें आग लग गई. हवा में आग की लपटों से ​मिग-29 घिर चुका था. गांव बघा सोनिगा में भी लोगों ने आसमान से एक जलती हुई चीज तेजी से गांव की ओर आती हुई देखी. लेकिन इस बीच मिग 29 में सवार पायलट विंग कमांडर एम मिश्रा की सूझबूझ से यह जलता हुआ विमान गांव की आबादी से महज 200 मीटर दूर जाकर गिर गया. वहीं विमान से कूछ ही दूरी पर पायलट और को पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई.

रिपोर्ट के अनुसार आसमान से आग की पलटों से घिरे विमान को देखकर गांव वालों के भी होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि एक पायलट ने पैराशूट से जम्प किया है. जिस ओर विमान गिर रहा था लोग भी उस ओर दौड़ पड़े. पैराशूट से नीचे आए विंग कमांडर एम मिश्रा विमान से थोड़ी ही दूरी पर एक खेत में उतरे जिसकी किसान ने हाल ही में जुताई की थी और वह सूखा था व मिट्टी भुरभुरी थी. इसकी वजह से विंग कमांडर मिश्रा को जमीन से टकराने पर उतनी धमक नहीं लगी. वहीं मिग 29 एक ऐसे खेत में गिरा जिसमें हाल ही में सिंचाई की गई थी और उस खेत की मिट्टी गीली थी. विंग कमांडर के उतरने के बाद गांव के लोग दौड़कर उनके पास पहुंच गए और मदद की पेशकश की. बाद में एयरफोर्स के अधिकारी पहुंचे और उन्हें एहतियातन अस्पताल ले गए.

​प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था, शाम को बाघ सोनिया गांव के पास आसमान में उड़ते मिग-29 में आग लग गई, पायलट पैराशूट से कूद गया और कुछ ही दूरी पर जाकर विमान खेत में गिर गया। आग की लपटें तेज होती गई और विमान जल गया।

( MiG-29 aircraft crash after encountering a system malfunction in Agra, No damage to life & Property, An enquiry has been ordered tweet IAF)
टवीट में ये कहा
भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले, पायलट ने विमान से यह सुनिश्चित करने के लिए सूझबूझ से काम किया कि जमीन पर जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान न हो।
दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फैशन

Grand Opening of Divya Navita Makeovers in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में दिव्या नविता मेकओवर्स की ग्रैंड ओपनिंग. मेकअप एकेडमी, यूनीसेक्स लग्जरी...

फैशन

Agra News: Fashion, style and confidence class held in Agra… Image changer and personality coach Bhavna Singh shared the basic mantras of living life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगी फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की क्लास…इमेज चेंजर एंड पर्सनेलिटी...

आगराफैशन

Agra’s biggest exhibition BLOOM by Pooja n Rimpi on 18-19 October at Hotel Holiday Inn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सबसे बड़ी एग्जीबिशन BLOOM by Pooja n Rimpi 18-19 अक्टूबर...

आगराटॉप न्यूज़फैशन

Agra News: A fair of charming beauties was organized in Agra. Hollywood and Bollywood models shine in the ramp show…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगा दिलकश हसीनाओं का मेला. रैम्प शो में हॉलीवुड, बॉलीवुड...

error: Content is protected !!