आगरालीक्स ..(.Agra News 12th November )..आपकी कार, बाइक और स्कूटी 15 साल पुरानी है तो जब्त करने के साथ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे एक लाख वाहन चिन्हित , प्रदूषण नियंत्रण के लिए कमिश्नर अमित गुप्ता ने दिए सख्त आदेश।
आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। ऐसे में कमिश्नर अमित गुप्ता ने आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह को निर्देश दिए हैं कि 15 साल से पुराने वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं, इससे प्रदूषण फैल रहा है। इन पर सख्ती की जाए और 15 साल पुराने वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाए।

एक लाख वाहनों के पंजीयन निरस्त
आगरा में 15 साल पुराने एक लाख वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। इसमें कार से लेकर बाइक और स्कूटी शामिल हैं। इसके बाद भी वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। कमिश्नर अमित गुप्ता ने पुराने वाहन सड़क पर चलते मिलने पर उन्हें सीज कर वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिन वाहनों को सीज किया गया है उन्हें नष्ट कराया जाए।