आगरालीक्स…आगरा में कल शनिवार को गरजेंगे राजनाथ सिंह. इन मार्गों से निकले तो लग सकता है अधिक समय…
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का आगरा में आना जारी है. शुक्रवार को अखिलेश जयंत, केशव प्रसाद मौर्य और नसीमउद्दीन ने अपनी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया. अब शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाजपा के लिए वोटरों को साधने के लिए यहां आ रहे हैं. मीडिया सेल ने इनके आगमन को लेकर रूट डायवर्जन जारी किया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके कारण मीडिया सेल ने दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम के अंत तक निम्नांकित मार्गों से जाने वाले लोगों को यहां से न जाकर अन्यत्र मार्गों का प्रयोग करने के लिए कहा है.
- कागारौल से खैरागढ़ होते हुए सैंया को जाने वाला मार्ग।
- नगला कमाल से खैरागढ़ होते हुए सैंया जाने वाला मार्ग।
- सैंया से खैरागढ़ जाने वाला मार्ग।
- बसई नवाब राजस्थान की तरफ से खैरागढ़ आने वाला मार्ग।