Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Massage Parlour racket busted, 14 arrested
आगराटॉप न्यूज़

Massage Parlour racket busted, 14 arrested

152

आगरालीक्स…(4 February 2022 News) मोबाइल एप से होती थी लड़कियों की बुकिंग. छापा पड़ा तो पार्लर में हो रहा था सेक्स रैकेट…छह लड़के और आठ लड़कियां पकड़े…

यूपी के लखनऊ में पुलिस ने पार्लर के अंदर चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से छह युवक और आठ यु​वतियों को अरेस्ट किया है. यहां पर शिकायत के बाद छापा मारा गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

काम करने वाली युवती ने की शिकायत
पुलिस के अनुसार बीबीडी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पीकेजी मसाज पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में युवती ने बताया कि छह महीने पहले पीकेजी मसाज पार्लर के पास से उसे कॉल कर जॉब का आफर आया था. वह वहां जॉब की तलाश में गई तो यहां उसे बंधक बना लिया गया. यहां से उसे गोमती नगर की विरामखंड 2 स्थित एक मकान में बंधक बनाया गया, जहां पर सेक्स रैकेट चल रहा था. युवती ने बताया कि किसी तरह वह वहां से भाग निकली और इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की.

पुलिस ने किया रैकेट का खुलासा
क्राइम ब्रांच व एसीपी गोमतीनगर ने गुरुवार को यहां पर दबिश दी. मौके से छह युवक पकड़े गए. यहां से पुलिस ने आठ युवतियों को भी पकड़ा. सभी को गोमती नगर थाने लाया गया. शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है.

इस तरह होता था काम
पुलिस के अनुसार मसाज पार्लर के संचालक ने एक आनलाइन एप बना रखा था. इसके जरिए वह कस्टमर की बुकिंग करता था. इस एप के जरिए युवतियों की फोटो भेजी जाती थी. यहीं पर दाम भी तय किए जाते थे. सब कुछ तय होने के बाद कस्टमर के बताए गए स्थान पर युवती को भेज दिया जाता था. जो युवती इसका विरोध करती थी उसे धमकाया जाता था और पीटा जाता था. इसके बाद युवतियों को नशे की गोलियां चाय या अन्य पेय पदार्थ में मिलाकर दी जाती थी. पुलिस के अनुसार यहां पर देश के कई राज्येां से युवतियों को जॉब के नाम पर बुलाया था फिर उन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार में लगाया जाता था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!