आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दरोगा अनुज सिरोही और विधायक के रिश्तेदार अंशुल प्रताप पर 20 20 हजार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
नरेंद्र एन्क्लेव सिकंदरा निवासी राजू गुप्ता पर चोरी का आरोप लगाते हुए अंशुल प्रताप उसे पकडकर थाना सिकंदरा ले गया था, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजू गुप्ता की मौत हो गई। इस मामले में थाना सिकंदरा में अंशुल प्रताप, दरोगा अनुज सिरोही, विवेक परिहार सहित पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बुधवार को दरोगा अनुज सिरोही और अंशुल पर 20 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वैश्य समाज ने निकाला शांति मार्च
यह मामला गर्माता जा रहा है, राजू को इंसाफ और मुआवजा दिलवाने के लिए वैश्य समाज ने शांति मार्च निकाला, सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए शांति मार्च में भाजपा के विधायक और वैश्य समाज के लोग भी मौजूद रहे।