आगरालीक्स…रक्षाबंधन वाले दिन चंदग्रहण लेकिन भारत में नहीं दिखेगा इसका साया. न ही भद्रा होगी. डेढ़ घंटे के राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी अपने भाइयों को राखी…जानिए सर्वोत्तम मुहूर्त
इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा. यूं तो इस दिन चंद्रग्रहण भी रहेगा लेकिन पूरे भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा. ऐसे में इसके सूतक भी मान्य नहीं होंगे. वहीं अशुभ भद्रा का साया भी इस बार रक्षाबंधन पर देखने को नहीं मिल रहा है जिसके कारण राहुकाल के डेढ़ घंटे को छोड़कर पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. इसमें भी कुछ सर्वोत्तम मुहूर्त हैं जिनमें राखी बांधना सबसे अच्छा रहेगा. इसकी जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा जी.
राखी बांधने के विशेष शुभ मुहूर्त माने जाएंगे
प्रातः 06:20से 11:04 तक चंचल, लाभ,अमृत के तीन बहुत सुंदर चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगेण् इसमें बहनें अपने भाइयों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा सकती है. उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना प्रभु से मांग सकती हैण्
दोपहर 12:14 से दोपहर 01:04 तक अभिजीत बेला बहुत ही शानदार चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगा जिसमें बहने अपने प्यारे भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा सकती हैं. यह पूरा समय हर कार्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाएगा.
दोपहर 12:39से दोपहर02:14तक शुभ वेला बहुत शानदार समय माना जाएगा.
रक्षासूत्र बांधने केलिए इसके बाद सांयकाल 05:23 मिनट से सांयकाल 06:58 तक चंचल वेला रहेगी यह समय भी रक्षासूत्र बांधने के लिए अति उत्तम समय माना जाएगा.
हमारे ज्योतिष पंचांगों के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 27अगस्त 2026 की सुबह 09.08 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। जो 28अगस्त2026 की सुबह 09.47 मिनट तक रहेगी पूर्णिमा व्रत 27 अगस्त दिन गुरुवार को ही मनाया जाएगा इसी दिन सत्यव्रत कथा का श्रवण करना भी मान्य होगा क्योंकि 27 अगस्त की सुबह 9:08 से रात्रि 9:27 तक अशुभ भद्रा का साया रहेगा जो रक्षाबंधन और होलिका दहन के लिए विशेष रूप से अशुभ साबित होती है इसमें यह दोनों पर्व नहीं मनाई जाते इसलिए रक्षाबंधन श्रावणी उपाकर्म श्रावणी पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को ही मनाया जाएगा.
इस दिन अशुभ भद्रा काल नहीं रहेगा जिसमें माताएं बहने अपने प्रिय भाई के रक्षा सूत्र (राखी) नहीं बांध सकती थी. इस दिन शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, पंचक भी एक दिन पहले 27अगस्त गुरूवार कि दोपहर 01:31 से प्रारंभ हो जाएंगे. रक्षाबंधन का मुहूर्त 28अगस्त की सुबह 06:20 से सांयकाल 06:58 तक कई विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे. जिसमें बहने माताएं अपने प्रिय भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांध सकती है.
इस दिन चंद्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में कहीं भी दिखाई नहीं देगा इसलिए उसकी कोई भी सूतक पातक दोष पूरे भारतवर्ष में मान्य नहीं होंगे इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है
इसदिन राहुकाल सुबह 10:30 बजे से 12:00 के बीच रहेगा इस बीच कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाएगा
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी WhatsApp नंबर-9756402981,8272809774