Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Good news: First kidney transplant performed in 5.5 hours at Agra’s SN Medical College…#agranews
बिगलीक्स

Good news: First kidney transplant performed in 5.5 hours at Agra’s SN Medical College…#agranews

225

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 5:30 घंटे में हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट. पति को पत्नी ने दी किडनी…आगरा और आसपास के किडनी मरीजों के लिए उम्मीद. देखें वीडियो

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में शनिवार को पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण (गुर्दा प्रत्यारोपण) संपन्न हुआ। क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित और लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे एक 32 वर्षीय मरीज को उनकी पत्नी ने अपनी किडनी दान देकर नया जीवन दिया। यह जटिल और जीवनरक्षक प्रत्यारोपण मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना के अंतर्गत प्राप्त वित्तीय सहायता से संभव हो सका, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज को भी यह उच्चस्तरीय उपचार सुलभ हो पाया। यह प्रत्यारोपण संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ की विशेषज्ञ टीम के मार्गदर्शन और एसएनएमसी की स्थानीय टीम के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह जटिल सर्जरी सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक सफलतापूर्वक चली।

आगरा मंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
इस ऐतिहासिक सफलता पर एसएनएमसी के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह एसएन मेडिकल कॉलेज एवं पूरे आगरा मंडल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। स्थानीय स्तर पर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलेगा। मैं इस सफलता के लिए एसएनएमसी की पूरी टीम को बधाई देता हूँ और एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम का उनके बहुमूल्य सहयोग व मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

मरीज और डोनर की स्थिति: नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. अपूर्व जैन ने जानकारी दी कि सर्जरी के बाद मरीज और किडनी दानकर्ता (पत्नी) दोनों की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। किडनी प्राप्तकर्ता मरीज़ की किडनी ने अच्छी तरह से काम करना शुरू कर दिया है।

प्रत्यारोपण में शामिल प्रमुख विशेषज्ञ टीम:

एसजीपीजीआई लखनऊ टीम:
यूरोलॉजी / गुर्दा प्रत्यारोपण: डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. संजय कुमार सुरेका, डॉ. आशीष रंजन
नेफ्रोलॉजी: डॉ. मानस रंजन बेहरा
एनेस्थीसिया: डॉ. तपस कुमार सिंह, डॉ. बोनचनपल्ली मोहन कुमार
नर्सिंग स्टाफ: सोसाकुट्टी विल्सन, विजय कुमार, आकांक्षा गौतम

एसएनएमसी आगरा टीम:
नेफ्रोलॉजी विभाग: डॉ. अपूर्व जैन (विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर), डॉ. मुदित खुराना, डॉ. कैरवी भारद्वाज
यूरोलॉजी विभाग: डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. विजय त्यागी, डॉ. प्रदीप देब, डॉ. अभिषेक पाठक
एनेस्थीसिया विभाग: डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अतिहर्ष मोहन, डॉ. प्रवीण पांडेय

स्थानीय स्तर पर मिलेगी बड़ी राहत:
एसएनएमसी में इस अत्याधुनिक सुविधा की शुरुआत के साथ ही अब आगरा एवं आसपास के जिलों के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली, लखनऊ या जयपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा और समय पर समुचित उपचार मिल सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Preparations underway in Agra for Guru Nanak Dev Ji’s 557th Prakash Parv..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा...

बिगलीक्स

Agra News: Guidelines for Marriage, Hotel & Guest House in Agra

आगरालीक्स आगरा में मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए...

बिगलीक्स

Agra News: FIR Lodged against Doctor couple & one other

आगरालीक्स आगरा के नामी हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने और साझेदार बनाने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Weather forecast for 22nd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में रविवार सुबह से...

error: Content is protected !!