Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Ram Barat Today, Route Diversion in Agra for 2 days
बिगलीक्स

Ram Barat Today, Route Diversion in Agra for 2 days

276

आगरालीक्स… शहर में आज और कल संभल कर निकलें, शाम को राम बारात के लिए रूट डायवर्जन किया गया है, मंगलवार को जनकपुरी के लिए हाईवे बंद रहेगा।
बल्केश्वर में सजी जनकपुरी में लोगों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को हाईवे पर छह घंटे के लिए वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि शाम छह बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्ट किया गया है।

शहर क्षेत्र में सोमवार को आन्तरिक यातायात डायवर्जन कार्य योजना
1- बिजलीघर चौराहे से किसी प्रकार का कोई वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जायेगा ! ये वाहन चक्कीपाट छीपी टोला होकर अपने गंतव्य को जायेगे !
2- सदर भट्टी तथा मीरा हुसेनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नही जायेगे यह वाहन हीग की मंडी , मोती कटरा तथा सदर भट्टी , कलेक्ट्रेट होकर अपने गंतव्य को जायेगे !
3- हाथी घाट से दरेसी नंबर -1 2 3 व् रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जायेगा !
4- बेलनगंज यमुना किनारा पेट्रोल पंप से घटिया की तरफ वाहन नहीं आने दिया जायेगा इन वाहनों को बेलनगंज चौराहे से डायवर्ट किया जायेगा !
5 – जीवनी मंडी चौराहे से बेलनगंज चौराहे की ओर आने वाले वाहनों की बेलनगंज चौराहे से डायवर्ट किया जायेगा ! बेलनगंज चौराहे से कचहरी घाट व् घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगे !
६- बेलनगंज चौराहे से घटिया आजम खा तक पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा !
७- फ्रीगंज वाले मार्ग को धुलियागंज चौराहे पर बेरीकेट किया जायेगा !
8- पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बेरीकेट किया जायेगा !
9- घटिया आजम खा चौराहे से कोई भी वाहन फुलटी की ओर नही जायेगा ! फुलटी तिराहा , तिलक तिराहा , फुब्बारा व् कश्मीरी बाजार तिराहा पर बेरीकेट कर यातायात को रोका जायेगा !
10- गुदड़ी मंसूर खा से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जायेगा !
11- सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बेरीकेट किया जायेगा !

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
1 – एन- एच -2 से होकर आने वाले कोई भी भारी वाहन ट्रक, डीसीएम , ट्रैक्टर इत्यादि वाटर वर्क्स , लगडे की चौकी , कमला नगर कट , सुल्तानगंज की पुलिया , भगवान टाकीज से एम्-जी- रोड तथा आर-ओ -बी से मदिया कटरा चौराहा , अमरपुरा चौराहा , वायु विहार ,पथोली नहर चौराहे , तोरा चौकी , बुन्दू कटरा , एकता चौकी तथा एत्माउदोला अम्बेडकर सेतु की तरफ से शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा !
1- दिनांक : 08-10-2015 से शाम 04-00 बजे से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र मे प्रवेश नही करेगा उक्त व्यवस्था दिनांक: 09-10-2015 को कार्यक्रम सम्पति तक लागू रहेगी !
2- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो मथुरा देहली की ओर जाना चाहते है उन्हें रोहता नहर से डायवर्जन कर पथोली होते हुए रुनकता से एन एच -2 से मथुरा देहली की निकला जायेगा !
3- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो इटावा-कानपुर की ओर जाना चाहते है उन्हें रोहता नहर से पथोली नहर विचपुरी रुनकता से एन एच -२ से जा सकेगे !
4- फतेपुर सीकरी की तरफ से आने वाले भारी वाहन पथोली नहर से रोहता नहर से विचपुरी रुनकताहोकर अपने गंतव्य को जायेगे !
5- फतेहाबाद शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर तथा देहली की ओर जाने वाले वाहन रोहता से पथोली नहर होकर अपने गंतव्य को जायेगे !
6- कानपूर देहली की तरफ से रोडबेज बसे आई-एस बी-टी एन- एच -2 से आ जा सकेगी ! शहर क्षेत्र मे एम् -जी- रोड प्रतिबंधित रहेगा !
7- देहली मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन एन- एच -2 से सीधे – सीधे आ जा सकेगे !

9- देहली जयपुर तथा ग्वालियर की तरफ से आने वाली रोडबेज तथा टूरिस्ट बसे रोहता से मधू नगर होकर ईदगाह बिजलीघर की तरफ आ जा सकेगी !
10- शमशाबाद एवं फतेहाबाद की तरफ से आने वाली रोडबेज, टूरिस्ट बसे मॉल रोड होकर आ जा सकेगी !
11- यातायात डायवर्जन की उक्त कालावधि मे किसी भी प्रकार के वाहन को निर्गत प्रत्येक प्रकार का नों एंट्री अनुमति पत्र निरस्त किया गया है !

मंगलवार के लिए रूट डायवर्जन
कानपुर की ओर से मथुरा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को छलेसर से यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाना होगा। दिल्ली, मथुरा की ओर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भगवती ढाबा से दाहिने मुड़कर शास्त्रीपुरम ओवर ब्रिज के रास्ते पथौली, रोहता होकर ग्वालियर मार्ग, सैंया, इरादतनगर से फतेहाबाद के रास्ते जाएंगे। ग्वालियर की ओर से मथुरा, दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को रोहता नहर से डायवर्ट करके पथौली होते हुए रुनकता से एनएच-2 जाएंगे। ग्वालियर से इटावा, कानपुर की ओर जाने वाले वाहन सैंया, शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह होते हुए जाएंगे। फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहन पथौली नहर से रोहता नहर, बिचपुरी, रुनकता होते हुए जाएंगे। फतेहाबाद-शमसाबाद से आने वाले वाहन रोहता नहर से ग्वालियर की ओर, जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर से पथौली नहर होकर जाएंगे। कानपुर, दिल्ली की तरफ से रोडवेज बसें आईएसबीटी एनएच-2 से आ जा सकेंगी। कानपुर, अलीगढ़, शमसाबाद, फतेहाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज टूरिस्ट बस एत्माद्दौला, अंबेडकर पुल, यमुना किनारे से आ जा सकेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!